फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zoji La Avalanche: मृतकों की संख्या हुई सात, रेस्क्यू ऑपरेशन समाप्त; जोजिला दर्रा अभी भी बंद

Sun, 29 Mar 2026 10:43 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला, नेटवर्क कारगिल

सार

जोजिला दर्रे पर हुए हिमस्खलन में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई, अंतिम लापता व्यक्ति का शव मिलने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन
जोजिला दर्रे के जीरो प्वाइंट इलाके में हिमस्खलन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोजिला दर्रे पर हुए हिमस्खलन में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। अंतिम लापता व्यक्ति का शव मिलने के बाद शनिवार को रेस्क्यू ऑपरेशन समाप्त कर दिया गया। 

विज्ञापन


इमाम खुमैनी मेमोरियल ट्रस्ट कारगिल के प्रमुख जहीर अब्बास ने सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) और पुलिस बचाव दलों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि 27 मार्च को रात 11 बजे तक लगातार रेस्क्यू अभियान जारी रहा। अगले दिन सुबह पांच बजे फिर से शुरू किया गया। इतनी ठंड में बीआरओ की ग्राउंड टीम का प्रयास सराहनीय रहा। ट्रस्ट के स्वयंसेवकों ने भी अभियान में सहयोग दिया। 

शनिवार को अली अकबर शादाब निवासी थारुसुमा पशकुम, कारगिल का शव बरामद कर लिया गया। वहीं नीलागढ़, श्रीनगर निवासी मोहम्मद बाकिर जो गंभीर रूप से घायल थे, ने उपजिला अस्पताल द्रास में दम तोड़ दिया। जोजिला दर्रे को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रखा गया है। बता दें कि 27 मार्च को हिमस्खलन में पांच लोगों की जान चली गई थी। इनमें मोहम्मद अली (72), मोहम्मद यूसुफ (38), तोइबा बानो (36), शहर बानो (32) और असदुल्लाह (10 माह) शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें