फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी संगठन टीआरएफ में पड़ी फूट, पाकिस्तान के इशारों पर काम करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। कश्मीर घाटी में आतंकी संगठन टीआरएफ के बीच फूट पड़ गई है। श्रीनगर के नटिपोरा के रहने वाले इरफान अहमद सोफी ने और तीन आतंकियों के साथ टीआरएफ से किनारा किया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक ऑडियो संदेश में इरफान ने कहा कि मैं इरफान अहमद सोफी उर्फ अबू हंजला अपने तीन और साथियों अबू हमजा, अली भाई और अबू जरार के साथ टीआरएफ को छोड़ने की घोषणा करते हैं।
विज्ञापन

इरफान ने इस ऑडियो में टीआरएफ पर पाकिस्तानी एजेंसियों के इशारों पर काम करने का आरोप लगाया है। उसने कहा कि उनका जिहाद किसी कौम, वतन या इंसान के बनाए हुए दस्तूर या अनुच्छेद 370 के लिए नहीं है। ना ही किसी खित्ते तक सीमित है। बल्कि हमारा जिहाद इस्लाम की सरबुलंदी के लिए है और इसके लिए चाहे पाकिस्तान हो या अरब मुल्कों की ताकत उसके खिलाफ हम लड़ेंगे। टीआरएफ घाटी में आतंकी संगठन लश्कर ए ताइबा का ही एक संगठन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें