पत्र में सरकारी ट्रांजिट कॉलोनियों की तुलना इजरायली बस्तियों से करते हुए इन्हें कश्मीर विरोधी गतिविधियों का केंद्र बताया गया है। आतंकी समूह ने प्रवासी कश्मीरी पंडितों पर अनर्गल आरोप लगाते हुए गंभीर परिणाम भुगतने और गोली मारने की सीधी धमकी दी है।
समूह का दावा है कि उनके पास कर्मचारियों और उनके परिवारों की पूरी आवासीय जानकारी मौजूद है।इस धमकी भरे पत्र के साथ जम्मू-कश्मीर प्रशासन के पीडब्ल्यूडी और मंडलीय आयुक्त कार्यालय के कुछ आधिकारिक पत्राचारों की प्रतियां भी संलग्न की गई हैं, जो ज़ेवन सहित विभिन्न स्थानों पर ट्रांजिट आवासों के हैंडओवर और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी हैं। सोशल मीडिया पर इस पत्र के सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और पत्र की प्रामाणिकता की जांच के साथ-साथ कश्मीरी पंडित कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है।