फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Target Killing in Kashmir: शोपियां में कश्मीरी पंडित की गोली मारकर हत्या, जम्मू में जगह-जगह रोष प्रदर्शन

Sat, 15 Oct 2022 05:20 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, शोपियां

सार

शोपियां में आतंकियों ने एक कश्मीरी पंडित को गोली मार कर घायल कर दिया। व्यक्ति को अस्पताल दाखिल कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया है।
विज्ञापन
1 of 6
Terror Attack - फोटो : अमर उजाला
घाटी में आतंकियों ने एक बार फिर टारगेट किलिंग को अंजाम दिया है। दक्षिण कश्मीर के जिला शोपियां में आंतकियों ने कश्मीरी पंडित को गोली मार कर घायल कर दिया। व्यक्ति को अस्पताल दाखिल कराया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षाबलों की टीम मौके पर पहुंच गई है। इलाके को घेर लिया गया है। आतंकियों की तलाश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, जिला शोपियां के चौधरी गुंड इलाके में आतंकियों ने कश्मीरी पंडित पूरण कृष्ण भट को उस समय गोली मार कर लहूलुहान कर दिया जब वह अपने बाग की ओर जा रहे थे। हमले को अंजाम देकर आतंकी फरार हो गए। वहीं, घायल पूरण भट को तुरंत  पास के अस्पताल ले जाया गया है, लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया।

1989 में बदले हालातों में भी नहीं छोड़ी थी घाटी

सूत्रों के अनुसार, पूरण कृष्ण भट शोपियां के चौधरी गुंड इलाके के स्थायी निवासी थे और 1989 के दौरान बिगड़े हालातों के बीच भी उन्होंने घाटी से पलायन नहीं किया था। घाटी में एक और लक्षित हत्या के बाद कश्मीर पंडित और घाटी के अल्पसंख्यक वर्गों में रोष है।
विज्ञापन

2 of 6
Shopian - फोटो : अमर उजाला
ग्राउंड जीरो पर कुछ भी नहीं बदला- केपीएसएस

कश्मीरी पंडित संघर्ष समिति (केपीएसएस) ने इस हमले पर कड़ा रोष जताया है। समिति ने सोशल मीडिया पर लिखा कि शोपियां के चौधरी गुंड में एक और कश्मीर पंडिता की हत्या कर दी गई। 13 अक्टूबर को ट्वीट के बावजूद ग्राउंड जीरो पर कुछ भी नहीं बदला गया है। यह गृह मंत्री अमित शाह को संदेश है कि कश्मीर के हालात 1990 की तरह के हैं।


एक अन्य ट्वीट में समिति ने आरोप लगाया है कि डीसी शोपियां और एसएसपी शोपियां पीड़ित परिवार पर दबाव बना रहे हैं कि वे जल्द से जल्द पीड़ित का अंतिम संस्कार कर दिया जाए। क्योंकि उन्हें घाटी में सामान्य स्थिति दिखानी है।

DG Lohia Murder: टेरर एंगल नहीं था, 10 दिन SSP से SP तक लोहिया हत्याकांड से पर्दा हटाने में फेल
 
विज्ञापन

3 of 6
पूरण कृष्ण के परिजनों से मिलने पहुंचीं जम्मू डीसी - फोटो : हरदीप ठाकुर
जम्मू: पूरण कृष्ण के घर में पसरा मातम

कश्मीरी पंडित पूरण कृष्ण भट्ट का एक घर जम्मू में भी है। शहर जम्मू के मुठ्ठी के विनायक नगर में वह अपनी पत्नी और एक बेटे व बेटी के साथ रहते थे। 12 साल की उनकी बेटी श्रेया भट्ट सातवीं कक्षा की छात्रा है और नौ साल का बेटा शानू भट्ट दूसरी कक्षा का छात्र है। शोपियां के चौधरी गुंड में उनका बाग है, जिसकी देखरेख के लिए 15 दिन पहले ही वह जम्मू से शोपियां गए थे। जम्मू में उनकी मौत की खबर पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई है। उनके घर पर रिश्तेदार पहुंच रहे हैं। वहीं, जम्मू जिला उपायुक्त अवनी लवासा, एडीसी सतीश शर्मा और तहसीलदार जम्मू नॉर्थ जय सिंह भी पूरण कृष्ण के घर उनके परिवार को ढांढस बंधाने के लिए पहुंचे।

4 of 6
Jammu Protest - फोटो : निखिल मेहता
जम्मू: आरक्षित वर्ग के कर्मचारियों ने घटना पर जताया रोष

जम्मू के रहने वाले और घाटी में कार्यरत आरक्षित वर्ग के कर्मचारियों ने भी इस हमले पर कड़ा रोष जताया है।  प्रदर्शनकारियों ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह के प्रदेश दौरे के दौरान भी एक बैंक प्रबंधक को निशाना बनाने की कोशिश की गई, लेकिन वह किसी तरह बच निकले थे। हालांकि आज कश्मीरी पंडित पूरण कृष्ण भट्ट आतंकियों की गोली से बच नहीं सके हैं। उन्होंने नारेबाजी करते हुए सरकार से उनके लिए ट्रांसफर पॉलिसी लागू करने की मांग की है।
विज्ञापन

5 of 6
जम्मू बजरंग दल प्रदर्शन - फोटो : संजय कुमार
जम्मू: राष्ट्रीय बजरंग दल ने पाकिस्तान का जलाया पुतला

शोपियां में कश्मीरी पंडित हत्या के खिलाफ राष्ट्रीय बजरंग दल ने जम्मू शहर में पाकिस्तान का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया। बजरंग दल ने इस दौरान जम्मू कश्मीर प्रशासन, पाकिस्तान और आतंक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष जताया। उन्होंने कहा कि कश्मीर पंडित की हत्या घटना बहुत ही निंदनीय है। जम्मू कश्मीर सरकार को चाहिए कि वह आतंक के विरोध में कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि आए दिन आतंकी निर्दोष लोगों को निशाना बना रहे हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jammu Protest - फोटो : संजय कुमार
जम्मू: कश्मीरी पंडित कर्माचारियों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

जम्मू के कनाल रोड को जाम कर पीएम पैकेज के तहत कश्मीरी पंडित कर्मचारियों ने शोपियां में आतंकवादियों द्वारा पूरण कृष्ण भट्ट की हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने इस हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा कि बार-बार सरकार को कह चुके हैं कि घाटी में हालात सामान्य नहीं हैं, लेकिन फिर भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि वे करीब पांच महीनों से प्रदर्शन कर रहे हैं और घाटी से बाहर कश्मीरी पंडित कर्मचारियों को तैनात करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों को बार-बार अनदेखा किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें