फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में सर्दी की दस्तक: पहलगाम, गुलमर्ग में इस सीजन में पहली बार पारा जमाव बिंदु से नीचे, जानें पूर्वानुमान

Mon, 26 Oct 2026 01:49 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर

सार

घाटी में सर्दी आ गई है। पहलगाम और गुलमर्ग में न्यूनतम पारा जमाव बिंदु से नीचे दर्ज हुआ। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हुई। अगले दो दिनों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
विज्ञापन
कठुआ के कैलाश कुंड में हुई बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर में सर्दी ने दस्तक दे दी है। पर्यटन स्थल पहलगाम व गुलमर्ग में इस सीजन में पहली बार न्यूनतम पारा जमाव बिंदु (शून्य डिग्री) से नीचे पहुंच गया है। रविवार को पहलगाम में न्यूनतम तापनमान माइनस 0.3 डिग्री सेल्सियस और गुलमर्ग में माइनस 0.4 डिग्री दर्ज किया गया। तापमान में गिरावट के साथ ही घाटी में सुबह-शाम को ठिठुरन बढ़ने लगी है।

विज्ञापन
Trending Videos

दक्षिण कश्मीर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों पीर की गली, सिंथन टॉप, अहारबल और गुरेज के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी दर्ज की गई। वहीं जम्मू संभाग के कठुआ जिले के बनी स्थित कैलाश कुंड में भी बर्फ गिरी है। मौसम विभाग के अनुसार, पहलगाम में न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.9 डिग्री कम रहा। वहीं, गुलमर्ग में पारा सामान्य से 2.4 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। दूसरी ओर, श्रीनगर समेत घाटी के मैदानी इलाकों में दिनभर बादल छाए रहे।

अगले दो दिन बारिश और बर्फबारी के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश में अगले दो दिनों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश व ऊंचे पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। हालांकि, अधिकांश दिनों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है। 26 से 28 अक्तूबर तक मौसम शुष्क और साफ रहने के आसार हैं। इस दौरान धूप निकलने से दिन के तापमान में सामान्य स्थिति बनी रह सकती है, जबकि रात के तापमान में और गिरावट आने के आसार हैं। 29 और 30 अक्तूबर को भी मौसम शुष्क रहेगा, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना भी है।
विज्ञापन

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री
रविवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम है। न्यूनतम पारा 2.9 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.9 डिग्री कम है। काजीगुंड में अधिकतम पारा 20.6 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 2.0 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.3 डिग्री कम है। पहलगाम में अधिकतम पारा 16.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.7 डिग्री कम है। यहां न्यूनतम पारा माइनस 0.3 डिग्री रहा। गुलमर्ग में अधिकतम पारा 11.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.6 डिग्री कम है। यहां न्यूनतम पारा माइनस 0.4 डिग्री रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें