आईजीपी ने कहा कि मारे गए पंजाब निवासी लकड़ी के काम में शामिल थे और उन पर शहीद गंज के शाला कदल इलाके में हमला किया गया था। उन्होंने कहा, “एफआईआर दर्ज की गई और डीआइजी सेंट्रल कश्मीर द्वारा एक एसआईटी का गठन किया गया। पुलिस ने फील्ड और तकनीकी विश्लेषण किया।” इस बीच पुलिस ने इस गुत्थी को सुलझाने को लेकर जारी किए गए बयान में कहा, "07.02.2024 को, लगभग 1900 बजे, अज्ञात आतंकवादियों ने शाला कदल, शहीद गंज श्रीनगर में दो व्यक्तियों पर गोलियां चला दीं। इस घटना में अमृतपाल सिंह पुत्र सरमुख सिंह निवासी चमायारी की मौके पर ही मौत हो गई।"
उन्होंने कहा, "एक अन्य व्यक्ति रोहित मसीह पुत्र परिन मसीह निवासी चमायारी, अमृतसर को एसएमएचएस अस्पताल और फिर स्किम्स सौवरा श्रीनगर ले जाया गया। रोहित मसीह ने आठ फरवरी को दम तोड़ दिया। हमले के दिन अमृतपाल और रोहित अमृतसर से श्रीनगर वापस आ रहे थे और अपने आवास की ओर जा रहे थे।