फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्री-पीएचडी प्रवेश परीक्षा पर संशय

Sun, 12 Mar 2017 07:59 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़वाल विवि प्री-पीएचडी के नाम पर छात्रों को गुमराह कर रहा है। प्री-पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए विवि प्रशासन की ओर से करीब दो माह पूर्व संयोजक नियुक्त किए जाने के बावजूद आवेदन प्रक्रिया तक शुरू नहीं हो पाई है। विवि प्रशासन का कहना है कि प्री-पीएचडी के संबंध में विवि के अकादमिक परिषद में निर्णय लिया जाएगा। हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि अकादमिक परिषद की बैठक कब की जाएगी।
विज्ञापन


गढ़वाल विवि में दो वर्षों से प्री-पीएचडी प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं हो पाई है। विवि से परा स्नातक कर चुके हजारों छात्र प्री-पीएचडी प्रवेश परीक्षा की बाट जोह रहे हैं। प्री-पीएचडी प्रवेश परीक्षा आयोजित कराए जाने के लिए छात्र पूर्व में आंदोलन भी कर चुके हैं, जिसे देखते हुए विवि प्रशासन ने पूर्व में वर्ष 2016 के नवंबर माह में आवेदन प्रक्रिया शुरू किए जाने की बात की थी। बाद में प्रशासन ने वर्ष 2017 मार्च माह के अंत तक प्रवेश परीक्षा आयोजित कराने का छात्रों को आश्वासन दिया था।

इस दौरान विवि प्रशासन ने करीब दो माह पूर्व विवि के वरिष्ठ प्रोफेसर एचसी नैनवाल को प्री-पीएचडी प्रवेश परीक्षा संयोजक नियुक्त किया था।  छात्रों में जल्द प्रवेश परीक्षा आयोजित किए जाने की उम्मीद जगी थी, लेकिन दो माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अभी तक प्री-पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हो पायी है। ऐसे में अब प्री-पीएचडी प्रवेश परीक्षा की तिथि पर संशय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें