देवप्रयाग संगम स्थल पर देवस्थानम बोर्ड के खिलाफ धरने पर बैठे तीर्थ पुरोहित
- फोटो : SHRINAGAR
तीर्थपुरोहित समाज का देवस्थानम बोर्ड और बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के विरोध में बुधवार को 23वें दिन भी धरना जारी रहा। धरना स्थल पर आयोजित बैठक में तीर्थ पुरोहित और हक हकूकधारियों ने सरकार से देवस्थान बोर्ड को तत्काल भंग कर पूर्व की भांति व्यवस्था बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि श्री बदरी केदार मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष स्व. मोहनलाल थपलियाल द्वारा बदरीनाथ धाम के लिए तैयार करवाए गए मास्टर प्लान को लेकर तीर्थपुरोहित संशय में है। इसलिए देवस्थानम बोर्ड और मास्टर प्लान का विरोध किया जाएगा। धरना स्थल पर श्री बदरीश पंडा पंचायत सदस्य राजेंद्र त्रिपाठी, पूर्णानंद तिवारी, नंद ध्यानी, राहुल कोटियाल, मनोज ध्यानी, प्रमोद, गौरी भट्ट, हरीश टोडरिया आदि मौजूद थे। संवाद