प्रदेश में दो हजार हेक्टेयर में स्ट्राबेरीकी खेती, 10 टन तक मिलती पैदावार
जम्मू संभाग के पहाड़ी इलाके में स्ट्राबेरी की पैदावार ज्यादा होती है। दो हजार हेक्टेयर में खेती की जा रही है। स्ट्राबेरी बाजार में 170 से 200 रुपये प्रति किलो तक बिक रही है। इस व्यवसाय से करीब सात हजार किसान जुड़े हैं। स्ट्रॉबेरी पकने के बाद अब मई के पहले सप्ताह से इसका तुड़ान शुरू होगा।
स्ट्राबेरी का मई से तुड़ान शुरू हो जाएगा। चेरी जून और जुलाई के मध्य तक पकेगी। बागवान स्ट्राबेरी के तुड़ान की तैयारी में जुट गए हैं।- प्रशांत बख्शी, एचओडी, बागवानी विभाग, स्काॅस्ट जम्मू