एसएसबी अकादमी श्रीनगर का दीक्षांत समारोह 17 अप्रैल (कल) को आयोजित होगा। इस दिन देश को 19 नए अफसर मिलेंगे। बतौर मुख्य अतिथि गृह राज्य मंत्री किरेन रिजूजू पीओपी मेें नए अफसरों की सलामी लेंगे। बता दे कि एसएसबी अकादमी में असिस्टेंट कमांडेंट स्तर के अधिकारियों की यह आखिरी पीओपी है।
लगभग 50 हफ्तों (लगभग एक साल) के कठिन प्रशिक्षण के बाद अकादमी में असिस्टेंट कमांडेंट का 17 अप्रैल को दीक्षांत समारोह (पीओपी) होगा। पीओपी के पश्चात उनकी पोस्टिंग कर दी जाएगी। शनिवार को परेड स्थल पर फुल ड्रेस रिहर्सल कर पीओपी की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
पीओपी के लिए अकादमी में तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। केेंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरेन रिजूजू इस बार दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। उनका हेलीकॉप्टर सोमवार सुबह 9.30 बजे एसएसबी एकेडमी हेलीपैड में लैंड करेगा। उनके साथ एसएसबी के अपर महानिदेशक एसएस देशवाल भी होंगे। 10.05 बजे वह परेड का निरीक्षण करेंगे। 10.40 बजे सर्वश्रेष्ठ नए अफसरों को मुख्य अतिथि पुरस्कार देंगे। दोपहर 12 बजे वह कार्यक्रम स्थल से प्रस्थान करेंगे। शनिवार को गृह राज्य मंत्री के हेलीकॉप्टर ने भी ट्रायल लैंडिंग की।
अकादमी की आखिरी पीओपी
श्रीनगर। एसएसबी अकादमी में सहायक सेनानायक स्तर के अधिकारियों की यह आखिरी पीओपी है। अब अकादमी के बजाय सीटीसी (सेंट्रलाइज्ड ट्रेनिंग सेंटर) कहलाया जाएगा।
यहां सहायक सेनानायक के बजाय उप निरीक्षक स्तर के अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। जबकि अकादमी भोपाल शिफ्ट हो रही है। इस संबंध में एसएसबी महानिदेशक की ओर से गत 3 मार्च को आदेश जारी हो चुके हैं। पीओपी के पश्चात श्रीनगर से अकादमी का दर्जा छिन जाएगा।