फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर से नहीं जाएगी एसएसबी अकादमी!

Wed, 19 Apr 2017 09:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) एकेडमी को भोपाल शिफ्ट किए जाने के मामले में बुधवार को प्रदेश के सहकारिता और उच्च शिक्षा (राज्यमंत्री) डा. धन सिंह रावत ने बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। गृह मंत्री ने इस मुलाकात में उन्होंने एकेडमी को भोपाल शिफ्ट नहीं करने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन


धन सिंह रावत के हवाले से भाजपा जिला महामंत्री विकास कुकरेती ने बताया कि राजनाथ से एकेडमी को शिफ्ट करने से रोकने  का अनुरोध किया गया, जिस पर राजनाथ ने भरोसा दिलाय कि एकेडमी श्रीनगर में ही रहेगी। राजनाथ सिंह ने इस भेंट में रावत को बताया कि जून 2013 में आपदा से क्षतिग्रस्त हो गई परिसंपत्तियों के नव निर्माण के लिए 34 करोड़ मंजूर कर दिए हैं।
यह है मामला

श्रीनगर में अक्तूबर 2004 में स्थापित एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) अकादमी को शिफ्ट किया जा रहा है। इस अकादमी में सीधी भर्ती और विभागीय प्रमोशन के सहायक कमांडेंट सहित अन्य वर्ग अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाता है। इससे पूर्व भी दो बार अकादमी को शिफ्ट करने की कोशिश हो चुकी है। अब महानिदेशालय स्तर से शिफ्टिंग का आदेश जारी हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें