फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: कैनोइंग और कयाकिंग चैंपियनशिप में क्लस्टर यूनिवर्सिटी ने जीते दो स्वर्ण पदक

विज्ञापन
कलस्टर यूनिवर्सिटी के खिलाड़ियों ने वाटर स्पोर्ट्स में जीते पदक। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
श्रीनगर। मोहाली में आयोजित इंटर-यूनिवर्सिटी कैनोइंग और कयाकिंग चैंपियनशिप में क्लस्टर यूनिवर्सिटी श्रीनगर के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं। देश भर के 35 विश्वविद्यालयों की भागीदारी वाली इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के एथलीटों ने 200 मीटर सिंगल्स और 200 मीटर डबल्स दोनों स्पर्धाओं में शीर्ष स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

अमर सिंह कॉलेज के छात्र मोहसिन अली और आईएएसई (एम.ए. रोड, श्रीनगर) के छात्र फिदा हुसैन ने अपने-अपने इवेंट्स में असाधारण खेल कौशल, दृढ़ संकल्प और उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर यह स्वर्णिम सफलता अर्जित की। दोनों खिलाड़ियों के इस शानदार प्रदर्शन ने पूरे विश्वविद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल पैदा कर दिया है। क्लस्टर यूनिवर्सिटी श्रीनगर के कुलपति प्रो. (डॉ.) मुहम्मद मोबिन ने पदक विजेताओं को बधाई देते हुए इस उपलब्धि को विश्वविद्यालय के लिए अत्यंत गर्व का क्षण बताया।
उन्होंने कहा कि खेल समग्र शिक्षा का एक अभिन्न अंग हैं और विश्वविद्यालय अपने छात्रों की खेल प्रतिभा को निखारने तथा उन्हें राष्ट्रीय मंचों पर आगे बढ़ने के हरसंभव अवसर प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें