बारामुला। पुलिस ने तीन लोगों को नशे की हालत में बुधवार को पकड़ा। पहली घटना में गौसियां कॉलोनी के पास नशे की हालत में दो लोगों को देखा गया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक-एक सिरिंज बरामद हुई। उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी फैजान अहमद तैली निवासी बंगलबाघ और मुदासिर अहमद भट निवासी मीर साहिब के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।