फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: युवा संसद में वक्ताओं ने युवाओ के सवालों का दिया जवाब

विज्ञापन
एसकेआईसीसी में माई भारत के तहत आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राएं। अमर उजाला
विज्ञापन
- नगरोटा की विधायक देवयानी राणा हुईं शामिल, ऑनलाइन जुड़े केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

श्रीनगर। शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में सोमवार को माई भारत बजट क्वेस्ट 2026 के दो दिवसीय फाइनल का समापन हुआ। इस कार्यक्रम का आयोजन माई भारत जम्मू और कश्मीर, युवा मामले और खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा किया गया है। समापन कार्यक्रम में वक्ताओं ने प्रेरक भाषण दिए। नगरोटा की विधायक देवयानी राणा भी कार्यक्रम में शामिल हुईं वहीं केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने वर्चुअली हिस्सा लिया।



सोमवार को दूसरे दिन माई भारत बज क्वेस्ट के फिनाले के समापन के दौरान महिला युवा संसद का आयोजन किया गया। इसके बाद परिचर्चा और संवाद सत्र चला जिसमें अतिथियों जाने माने उद्योगपति, प्रेरक वक्ता और राजनेता शामिल हुए। इस दौरान विधायक देवयानी राणा ने छात्र-छात्राओं को संबोधित किया और उनके सवालों के जवाब दिए। इस दौरान केंद्रीय बजट 2026 से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


माई भारत के जम्मू-कश्मीर के निदेशक निसार अहमद ने बताया कि माई भारत बजट क्वेस्ट केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया की ओर से 2 फरवरी 2026 को शुरू किया गया था। आत्मनिर्भर भारत और सहभागी शासन की सोच पर आधारित यह पहल तीन चरणों में पूरी हुई। एक राष्ट्रीय क्विज, नौ अलग-अलग विकास विषयों पर आधारित एक निबंध प्रतियोगिता और अंत में राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ सीधा संवाद किया गया।
विज्ञापन


माई भारत के जम्मू कश्मीर के उप निदेशक नितिन हांग्लू ने बताया कि पूरे भारत में इस कार्यक्रम में 12 लाख से ज्यादा युवाओं ने हिस्सा लिया और 46,500 से ज्यादा निबंध जमा किए गए। श्रीनगर में चुने हुए प्रतिभागियों ने रविवार को मानव पूंजी-शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार में निवेश और हरित विकसित भारत-पर्यावरण के अनुकूल और सतत विकास जैसे विषयों पर चर्चा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें