श्रीनगर। डीसी कार्यालय के पास झेलम नदी में कूदे एक युवक को पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। युवक की पहचान आदिल बडयारी (30) निवासी करफली मोहल्ला, हब्बा कदल के रूप में हुई है। अधिकारियों के अनुसार पुलिस की टीम पहले से ही 22 फरवरी को हुई एक डूबने की घटना के सिलसिले में तलाशी अभियान चला रही थी। इसी दौरान युवक ने अचानक नदी में छलांग लगा दी। पुलिस ने उसे बचा लिया। ब्यूरो