अनंतनाग में ट्रेन से गिरकर घायल हुआ युवक। संवाद
श्रीनगर। बिजबिहाड़ा के पनजगाम-बिजबिहाड़ा रेलवे सेक्शन पर वीरवार को एक युवक चलती ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
अधिकारियों के मुताबिक युवक को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग और रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घायल युवक को इलाज के लिए उपजिला अस्पताल बिजबिहाड़ा पहुंचाया गया। घायल की पहचान जुबैर अहमद मोची निवासी निगीनपोरा काजीगुंड के रूप में हुई है। उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने इस घटना का संज्ञान लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। ब्यूरो