अनंतनाग में पुलिस ने पीएसए के तहत पकड़ा वन तस्करी का आरोपी। स्रोत पुलिस
- फोटो : Samvad
अनंतनाग। लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अनंतनाग पुलिस ने एक कुख्यात आरोपी को पब्लिक सेफ्टी एक्ट (पीएसए) के तहत गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आदिल अहमद पड्ढर उर्फ पुष्पा निवासी लारनू एक आदतन अपराधी है। पुलिस के अनुसार जिला मजिस्ट्रेट अनंतनाग की ओर से जारी निरोधात्मक आदेश के बाद आरोपी को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी लकड़ी तस्करी से जुड़े कई मामलों में शामिल रहा है। उसकी गतिविधियां क्षेत्र के वन संसाधनों और पर्यावरणीय संतुलन के लिए गंभीर खतरा बन रही थीं। संवाद