बारामुला। सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ जारी अभियान के तहत सोपोर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए लोग पुराने वीडियो को हालिया घटना बताकर सोशल मीडिया पर साझा कर रहे थे जिससे इलाके में शांति और कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश की जा रही थी। पुलिस ने कहा कि इन लोगों ने भ्रामक और गुमराह करने वाली जानकारी फैलाकर आम लोगों में भ्रम पैदा किया। इससे पहले इस मामले में थाना सोपोर में एफआईआर दर्ज की गई थी जिसमें विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए अफवाह फैलाने में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। संवाद