फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: गुजरात की महिला पर्यटक होटल में बेहोश मिलीं, अस्पताल में मृत घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के एक होटल में ठहरीं गुजरात की एक महिला पर्यटक सोमवार देर रात अपने कमरे में बेहोश मिलीं। अस्पताल ले जाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
अधिकारियों ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक महिला की पहचान 47 वर्षीय नकिता बेन के रूप में हुई है जो गुजरात की रहने वाली थीं। उन्होंने बताया कि वह श्रीनगर के सोनवार इलाके में स्थित एक होटल में रुकी हुई थीं। देर रात उनके रिश्तेदारों ने उन्हें कमरे में बेहोश पाया। परिवार के सदस्यों ने उन्हें तुरंत इलाज के लिए पारस अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि अधिकारियों के अनुसार डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचने पर मृत लाया घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने महिला की मौत के कारणों और परिस्थितियों का पता लगाने के लिए कानूनी और चिकित्सकीय-कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि आवश्यक चिकित्सकीय और कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें