कुपवाड़ा। देवर लोलाब के करिवान में आयोजित लोलाब शीतकालीन महोत्सव का रविवार को रंगारंग समापन हुआ। इस महोत्सव का उद्घाटन डिप्टी कमिश्नर कुपवाड़ा श्रीकांत सुसे ने एसएसपी कुपवाड़ा सैयद अल-ताहिर गिलानी, एसडीएम लोलाब डॉ. मुदस्सिर अहमद, जिला अधिकारियों, सेना और पुलिस के अधिकारियों और भारी संख्या में लोगों की उपस्थिति में किया। बर्फ से ढके नजारों और कुदरती खूबसूरती के बीच, लोलाब विंटर फेस्टिवल में कल्चरल, रिक्रिएशनल और एडवेंचर वाले कार्यक्रम किए गए। इस इवेंट में रोमांचक स्नो वॉलीबॉल चैंपियनशिप और टग ऑफ वॉर कॉन्टेस्ट भी हुए। संवाद