बांदीपोरा के गुरेज में बचाया गया मस्क डियर। संवाद
बांदीपोरा। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर में वीरवार को नियंत्रण रेखा पर कांटेदार तार की फेंसिंग में फंसी एक घायल मादा मस्क डियर को वन्यजीव विभाग के अधिकारियों ने बचाया।
विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस जानवर को सबसे पहले गुरेज घाटी में एक बीआरओ कैंप के पास शीतलबाग इलाके में स्थानीय लोगों ने देखा। उन्होंने देखा कि हिरण
फेंसिंग में फंस गया था और घायल लग रहा था। लोगों ने तुरंत वन्यजीव विभाग को बताया। इसके बाद एक रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और जानवर को सावधानी से कांटेदार तार से छुड़ाया। मादा हिरण को मामूली चोटें आई हैं। रेस्क्यू के बाद जानवर को सुरक्षित रूप से डावर के एक वेटरनरी सेंटर में ले जाया गया जहरं स्टाफ ने उसका मेडिकल ट्रीटमेंट किया।
अधिकारियों ने कहा कि ट्रीटमेंट के बाद मस्क डियर को पास के जंगल वाले इलाके में उसके नेचुरल हैबिटैट में वापस छोड़ दिया गया। संवाद