गांदरबल। गांदरबल के वायल ब्रिज के पास ब्लाइंड कर्व पर हाल ही में हुए एक बाइक हादसे के बाद प्रशासन ने सड़क सुरक्षा को लेकर त्वरित कदम उठाए हैं। पिछले सप्ताह उठाए गए इस मुद्दे पर सड़क एवं भवन विभाग ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। अब दुर्घटना संभावित इस स्थान पर डिवाइडर लगाए गए हैं जिससे आगे होने वाले हादसों को रोकने और यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। आरएंडबी गांदरबल के कार्यकारी अभियंता की समय पर प्रतिक्रिया और प्रभावी कार्रवाई के लिए विशेष रूप से सराहना की जा रही है। संवाद