फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: घाटी में दिन में गर्मी बढ़ी, रात का पारा भी माइनस से ऊपर आया

विज्ञापन
​खिली धूप के बीच धुंध के साए में श्रीनगर। बासित जरगर
विज्ञापन
- आज शाम पहाड़ों पर हो सकती है बर्फबारी, आगे मौसम सूखा रहने का पूर्वानुमान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। कश्मीर घाटी में सोमवार को तेज धूप रही। इससे दिन का पारा सामान्य से नौ डिग्री तक अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी अधिकतर जगह माइनस से ऊपर आ गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 17 को बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
18 से 24 फरवरी को मौसम आमतौर पर सूखा रहेगा। 25 से 26 फरवरी को हल्के बादल छाए रहेंगे। 27-28 फरवरी को हल्के बादल छाए रहेंगे। 28 की रात तक ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में हल्की बर्फबारी होगी। 1-2 मार्च को आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में हल्की बर्फबारी होगी।
विज्ञापन

सोमवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 6.2 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.2 डिग्री कम है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 7.0 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक है।
पहलगाम में अधिकतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 6.1 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान माइनस 3.8 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.4 डिग्री कम है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 8.5 डिग्री अधिक है, वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 1.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 5.0 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन

-
जम्मू में आज हल्के बादल छाए रहने की संभावना
जम्मू। शहर व आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में भी कई दिनों से तापमान में सुधार के बीच मौसम साफ बना हुआ है। श्रीनगर मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि मंगलवार को कहीं-कहीं हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। श्रीनगर मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मुख्तार अहमद ने बताया कि जम्मू में सोमवार को अधिकतम तापमान 25.6 व न्यूनतम 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से लेकर शाम तक कड़ी धूप निकली। लोगों ने इस दौरान गर्मी का अनुभव किया। निदेशक ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में भी न्यूनतम तापमान में सुधार दर्ज किया जा रहा है और धूप निकल रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें