फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: सुबह तेज बारिश के बाद दिनभर छाए रहे बादल, घाटी में पारा गिरा

विज्ञापन
श्रीनगर में बारिश के दौरान लाग। संवाद
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। घाटी में सोमवार को सुबह तेज बारिश के बाद दिनभर बादल छाए रहे। इससे पारे में 5 डिग्री तक गिरावट आई। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.1 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.0 डिग्री अधिक है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.0 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक है। पहलगाम में अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.0 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.0 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.9 डिग्री कम है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 26-27 मई को आम तौर पर मौसम गर्म और सूखा रहेगा। 28-29 मई को आम तौर पर बादल छाए रहेंगे और कुछ से लेकर कई जगहों पर एक या दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें/ओलावृष्टि/तेज हवा चल सकती हैं। 30 मई से 3 जून को आम तौर पर मौसम सूखा रहेगा, हालांकि देर दोपहर के समय कुछ अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश/गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें