फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: घाटी में रात से शुरू हुई बारिश दिनभर चली, पहाड़ों पर बर्फबारी

विज्ञापन
श्रीनगर में बारिश के दौरान लोग। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
- राजदान टॉप पर बर्फबारी से बांदीपोरा-गुरेज मार्ग बंद, 11 डिग्री तक गिरा दिन का पारा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। लगातार गर्म हो रहे मौसम ने वीरवार को करवट ली। दिनभर तेज धूप के बाद शाम को आंधी चली। देर शाम को हल्की बारिश हुई। श्रीनगर सहित कई मैदानी इलाकों में रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला शुक्रवार दिन भर चला। वहीं ऊपरी पहाड़ी इलाकों में देर रात से सुबह तक बर्फबारी हुई।
इससे अधिकतम तापमान 11 डिग्री तक कम हो गया। राजदान टॉप पर बर्फबारी के कारण बांदीपोरा-गुरेज सड़क बंद हो गई। शनिवार को भी बारिश के आसार हैं। अधिकारियों ने बताया कि राजदान टॉप पर बर्फबारी के बाद, 85 किलोमीटर लंबे बांदीपोरा-गुरेज मार्ग को एहतियाती तौर पर कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया है। राजदान टॉप पर लगभग 3 इंच बर्फ जमा हो गई है। इससे सड़क फिसलन भरी और वाहनों की आवाजाही के लिए असुरक्षित हो गई है।
विज्ञापन

मौजूदा मौसम की स्थिति और लगातार बारिश और बर्फबारी के पूर्वानुमान को देखते हुए इस महत्वपूर्ण मार्ग पर यातायात रोक दिया गया है। अधिकारियों ने यात्रियों को सलाह दी है कि जब तक मौसम में सुधार न हो जाए और सड़क को सुरक्षित घोषित न कर दिया जाए तब तक इस सड़क पर यात्रा करने से बचें। मौसम ठीक होते ही बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
शुक्रवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.9 डिग्री कम है। वीरवार के मुकाबले यह 8.5 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.8 डिग्री कम है। वीरवार के मुकाबले यह 9.4 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री रहा जो सामान्य से 3.0 डिग्री अधिक है।
पहलगाम में अधिकतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 4.7 डिग्री कम है। वीरवार के मुकाबले यह 9.4 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री रहा जो सामान्य से 3.0 डिग्री अधिक है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.4 डिग्री कम है। वीरवार के मुकाबले यह 11 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार 18-19 अप्रैल को आम तौर पर बादल छाए रहेंगे। दोपहर के बाद या शाम के समय कुछ जगहों पर हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 20-25 अप्रैल को मौसम सूखा रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें