फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: घाटी के मौसम में सुधार, सुबह ही खिली धूप

विज्ञापन
विज्ञापन
- गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 3.4 डिग्री दर्ज, आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

श्रीनगर। घाटी में शनिवार सुबह से ही मौसम में सुधार देखने को मिला। खिली धूप के बीच लोग ईद की नमाज अदा करने के लिए गए लेकिन पहाड़ों पर बर्फबारी के बीच वातावरण में हल्की ठंडक महसूस की गई। कश्मीर में सबसे कम तापमान गुलमर्ग का रहा। यहां पारा शून्य से करीब तीन डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने अमर उजाला को बताया कि जैसा कि उम्मीद थी कि शनिवार से ज्यादातर जगहों पर मौसम में सुधार देखने को मिलेगा वैसा ही हुआ। उन्होंने बताया कि 22 मार्च के बीच घाटी में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। मौसम मुख्य रूप से सूखा रहेगा। 23 मार्च को आम तौर पर बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर थोड़ी देर के लिए बारिश व बर्फबारी हो सकती है। 25-28 मार्च के बीच मौसम सूखा रहेगा लेकिन कुछ जगहों पर (ऊंचाई वाले इलाकों में) हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है। 29-31 मार्च को कई जगहों पर हल्की बारिश या बर्फबारी का एक और दौर आने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन

विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार श्रीनगर का अधिकतम तापमान 17.9 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। काजीगुंड का अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम 6 डिग्री, पहलगाम का अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री जबकि न्यूनतम 2.4 डिग्री, कुपवाड़ा का अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री जबकि न्यूनतम 4.3 डिग्री सेल्सियस, कोकरनाग का अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री और न्यूनतम 4.6 डिग्री सेल्सियस, गुलमर्ग का अधिकतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान -3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम में सुधार को देखते हुए विभाग ने किसानों को अपनी गतिविधियां फिर से शुरू करने की सलाह दी है। अधिकारी ने बताया कि 22 मार्च से दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी इसलिए किसानों को सलाह दी जाती है कि वे 22 मार्च से खेती-बाड़ी के काम फिर से शुरू कर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें