फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: सुबह से तेज धूप, दोपहर बाद छाए बादल, कुलगाम-शोपियां में ओलावृष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। घाटी में रविवार को सुबह से तेज धूप रही। दोपहर बाद बादल छाए और कुछ जगह बूंदाबांदी हुई। वहीं कुलगाम और शोपियां में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 8-9 जून को आम तौर पर मौसम सूखा रहेगा।
श्रीनगर में अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहलगाम में अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य ये 0.9 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.8 डिग्री कम है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.4 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.9 डिग्री कम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें