फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: दिन-रात के तापमान में 20 डिग्री का अंतर अस्पतालों की ओपीडी 30 से 40% बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। कश्मीर घाटी में मौसम का बदलता मिजाज लोगों को बीमार कर रहा है। राजधानी श्रीनगर सहित घाटी के अधिकांश हिस्सों में दिन-रात के तापमान में 20 डिग्री का भारी अंतर चल रहा है। इससे अस्पतालों की ओपीडी 30 से 40% तक बढ़ी है।
यह माैसम जनजीवन को प्रभावित कर रहा है। तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण अस्पतालों की ओपीडी में भीड़ उमड़ रही है। मौसमी फ्लू, श्वसन तंत्र के संक्रमण और वायरल बुखार ने तेजी से पांव पसार लिए हैं। दिन के समय खिली तेज धूप के बाद शाम ढलते ही पारा तेजी से गोता लगा रहा है, जिससे वातावरण में अचानक ठिठुरन बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, श्रीनगर में दिन का अधिकतम तापमान जहां 20 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हो रहा है, वहीं रात का न्यूनतम तापमान गिरकर 1 से 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जा रहा है। 24 घंटे के भीतर पारे में आने वाले लगभग 20 डिग्री के इस अंतर के कारण मानव शरीर का तापमान नियंत्रण तंत्र प्रभावित हो रहा है। विशेष रूप से सुबह-शाम बाहर निकलने वाले कामगारों और स्कूल जाने वाले बच्चों पर इसका सीधा असर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें