- दिन के तापमान में राहत, न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। घाटी में श्रीनगर सहित कई मैदानी इलाकाें में शुक्रवार रात शुरू हुई बारिश शनिवार सुबह तक चली। इसके बाद दिनभर बादल छाए रहे। इससे दिन के तापमान में राहत मिली, वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार अभी तापमान और बढ़ेगा।
शनिवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.8 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.8 डिग्री अधिक है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.2 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.8 डिग्री ज्यादा है।
पहलगाम में अधिकतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.5 डिग्री अकम है। न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री रहा जो सामान्य से 6.2 डिग्री अधिक है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.2 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक है।
मौसम विभाग के अनुसार 26 अप्रैल को दोपहर के समय कुछ जगहों पर हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं और तेज हवाएं चल सकती हैं। 27-28 अप्रैल को आम तौर पर मौसम सूखा रहेगा। 29-30 अप्रैल को देर दोपहर के समय कुछ जगहों पर हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं और तेज हवा चल सकती हैं।