फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: घाटी में दिनभर छाए रहे बादल, सर्द हवा ने गिराया पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
- 10 की शाम से मौसम में होगा बदलाव, 12 और 13 नवंबर को चुनिंदा स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। घाटी में वीरवार को मौसम का मिजाज बदला-बदला रहा। सुबह से बादल छाए रहे, सर्द हवा से पारे में गिरावट आई। मौसम विभाग के अनुसार देर रात कुछ ऊपरी इलाकों में बारिश के आसार है। 6 से 9 नवंबर के बीच एक बार फिर मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहेगा और दिन में धूप खिली रहने की उम्मीद है।
10 नवंबर की शाम या रात से मौसम में फिर से बदलाव देखने को मिलेगा। 12 और 13 नवंबर को भी कुछ चुनिंदा स्थानों पर हल्की बारिश का एक संक्षिप्त दौर दर्ज किया जा सकता है। वीरवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.9 डिग्री कम है।
विज्ञापन

वहीं न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.0 डिग्री अधिक है। काजीगुंड में अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन

पहलगाम में अधिकतम तापमान 15.7 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.6 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.2 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 2.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें