फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: घाटी में तीन दिन बर्फबारी के बाद मौसम हुआ साफ

विज्ञापन
श्रीनगर के बाहरी इलाके फकीर गुजरी में जमी बर्फ में फिसलते बच्चे। बासित जरगर
विज्ञापन
- 31 को खत्म होगा चिल्ले कलां, अगले दो दिन मौसम सूखा रहने की संभावना
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। तीन दिन से घाटी में बर्फबारी के बाद वीरवार को मौसम साफ रहा। तापमान सामान्य रहा और जाते चिल्ले कलां ने सबको सर्दी का अहसास कराया। घाटी में सबसे ठंडा शहर माइनस 9.0 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ गुलमर्ग रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन और मौसम सूखा रहने का अनुमान है।
वीरवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 0.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 0.0 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन

पहलगाम में अधिकतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान माइनस 4.5 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.0 डिग्री अधिक है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान माइनस 1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.2 डिग्री कम है, वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 9.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.4 डिग्री कम है।
विज्ञापन


1-2 फरवरी को बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 30-31 जनवरी को आमतौर पर मौसम सूखा रहेगा। 31 की शाम को बादल छाए रहेंगे। 1-2 फरवरी को बादल छाए रहेंगे और काफी जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी होगी। 3-6 फरवरी को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने यात्रियों व ट्रांसपोर्टरों को सलाह दी है कि वे संबंधित ट्रैफिक यूनिट से सड़क की स्थिति की पुष्टि करें और प्रशासन की सलाह का पालन करें। बर्फ से ढके ऊंचे इलाकों में आम जनता को सलाह दी जाती है कि वे ढलान वाले और हिमस्खलन वाले इलाकों में न जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें