फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: गांदरबल के ऊपरी इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी, एहतियात बरतने की सलाह जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। गांदरबल जिले में वीरवार को अधिकारियों ने मध्यम खतरे वाली हिमस्खलन चेतावनी जारी की है। लोगों से बहुत ज्यादा सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
अधिकारियों ने बताया कि मध्य कश्मीर के इस जिले में अगले 24 घंटों में 2400 मीटर से ज्यादा ऊंचाई पर मध्यम तीव्रता का हिमस्खलन होने की संभावना है। अधिकारियों ने बताया कि जिला प्रशासन ने एक एडवाइजरी भी जारी की है जिसमें लोगों को सख्ती से सलाह दी गई है कि वे हिमस्खलन की आशंका वाले इलाकों जैसे ढलान, पहाड़ी इलाके और ऊंचे इलाकों में जाने से बचें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि निवासियों, पर्यटकों और खानाबदोश समुदायों से अनुरोध है कि वे आधिकारिक एडवाइजरी का पालन करें और जन सुरक्षा के हित में प्रशासन के साथ सहयोग करें। बता दें कि 27 मार्च को गांदरबल जिले में श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोजिला दर्रे पर हिमस्खलन होने से एक बच्चे और दो महिलाओं सहित सात लोगों की मौत हो गई थी जबकि पांच अन्य घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें