अनंतनाग। ट्रैफिक पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने पर चार युवकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है। अधिकारियों के अनुसार एक शिकायत प्राप्त हुई थी कि स्कूटी पर चार युवक सवार होकर अनंतनाग के लाल चौक क्षेत्र में घूम रहे थे और किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। चालान कर युवकों को उनके माता-पिता के साथ सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन के महत्व के बारे में समझाया गया। संवाद