फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: कुलगाम पुलिस ने वाहन जांच अभियान किया तेज

विज्ञापन
कुलगाम में वाहनों की जांच। स्रोत पुलिस - फोटो : Videograb
विज्ञापन
कुलगाम। सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने के उद्देश्य से कुलगाम पुलिस ने आज जिले के विभिन्न स्थानों पर व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान सभी वाहनों की गहन जांच की गई।
विज्ञापन

विशेष रूप से हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट न लगाने, वैध दस्तावेजों की कमी और प्रेशर हॉर्न के इस्तेमाल जैसे उल्लंघन पर ध्यान केंद्रित किया गया। जांच के दौरान कई वाहन नियमों का उल्लंघन करते पाए गए जिन्हें मौके पर ही जब्त कर लिया गया।
साथ ही संबंधित वाहन चालकों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी शुरू की गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें