फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: वंदेमातरम से भरा जोश, प्रदर्शनी में रचनात्मक प्रस्तुतियां

विज्ञापन
बांदीपोरा में वंदे मातरम प्रदर्शनी। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
बांदीपोरा। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज बांदीपोरा के सहयोग से शनिवार को सरकारी डिग्री कॉलेज (जीडीसी) बांदीपोरा में ‘वंदे मातरम’ विषय पर विशेष प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और ‘वंदे मातरम’ की भावना तथा उसके ऐतिहासिक महत्व को दर्शाते हुए विभिन्न रचनात्मक प्रस्तुतियां और प्रदर्शनी सामग्री पेश की। इस पहल का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय गर्व, एकता और सांस्कृतिक जागरूकता की भावना को मजबूत करना था।
जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों से आए छात्रों और शिक्षकों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा इस तरह के जागरूकता और प्रेरणा से जुड़े आयोजनों के लिए जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को जिला सूचना अधिकारी आदिल मंज़ूर और जीडीसी बांदीपोरा के प्रिंसिपल सुरेश कुमार डोगरा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। यह कार्यक्रम जिले भर में चल रही ‘वंदे मातरम’ विशेष शृंखला के तहत आयोजित किए जा रहे विभिन्न आयोजनों का हिस्सा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें