संवाद न्यूज एजेंसी
बारामुला। थाना पट्टन की पुलिस ने वीरवार को वैलू क्षेत्र में अफीम की अवैध खेती नष्ट की। आरोपी मोहम्मद शफी निवासी वैलू पट्टन के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
इससे पूर्व पुलिस ने फर्स्ट क्लास मजिस्ट्रेट कुंजर, कृषि और राजस्व विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में अवैध फसल को नष्ट किया। फॉरेंसिक जांच के लिए फसल के नमूने भी जब्त किए गए। इसके अलावा सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल बंडी पायन में नशा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्रों, स्कूल कर्मियों और पुलिस अधिकारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और नशे के दुरुपयोग से लड़ने का संकल्प लिया।
वहीं गुलमर्ग में नशा विरोधी रैली का आयोजन किया गया। इसमें दुकानदारों और अन्य लोगों ने भाग लिया।