फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: उड़ी के फिल्ट्रेशन प्लांट में मिला मरा कुत्ता, पानी की आपूर्ति रोकी

विज्ञापन
विज्ञापन
- दावरान इलाके का मामला, पिछले साल अप्रैल में भी हुई थी ऐसी घटना
विज्ञापन


- स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मेडिकल टीम भेजने की मांग की
बारामुला। उड़ी के दावरान इलाके में दूषित पानी की आपूर्ति को लेकर हड़कंप मच गया। यहां के फिल्ट्रेशन प्लांट में रविवार को एक मरा हुआ कुत्ता मिलने के बाद अधिकारियों ने तुरंत पानी की आपूर्ति बंद कर दी।
लोगों ने बताया कि प्लांट में मरा हुआ कुत्ता मिलने से पीने के पानी की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। उनका आरोप है कि प्लांट ढका हुआ नहीं है और इसका रखरखाव भी ठीक तरीके से नहीं होता। सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि पिछले साल अप्रैल में भी इसी प्लांट में मरा हुआ कुत्ता मिलने का आरोप लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उड़ी सब-डिवीजन के पीएचई विभाग के कार्यकारी अभियंता ने बताया कि मामला सामने आते ही पानी की आपूर्ति रोककर सफाई का काम शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि उड़ी में खुले फिल्ट्रेशन प्लांट्स को ढकने के लिए यूटी कैपेक्स बजट के तहत प्रस्ताव भेजा गया था खासकर उन जगहों के लिए जहां जानवरों के घुसने की आशंका है। फिलहाल स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से एहतियात के तौर पर इलाके में मेडिकल टीम भेजकर स्वास्थ्य जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें