फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: केंद्र ने हाईकोर्ट और सीएटी जम्मू बेंच के लिए पैनल काउंसलर किए नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। विधि एवं न्याय मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय (जम्मू विंग) तथा सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल (सीएटी), जम्मू बेंच के समक्ष केंद्र सरकार के मुकदमों के संचालन के लिए वकीलों का पैनल नियुक्त किया है। मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, ये नियुक्तियां तीन वर्ष की अवधि के लिए या आगे के आदेश तक के लिए की गई हैं।उच्च न्यायालय (जम्मू विंग) के लिए लिस्ट ए में यतिन महाजन, कनव शर्मा, करण शर्मा और अमुल्लया गुप्ता को नियुक्त किया गया है। लिस्ट बी के तहत करण शर्मा और अमुल्लया गुप्ता को एडिशनल सेंट्रल गवर्नमेंट स्टैंडिंग काउंसल के रूप में नियुक्त किया गया है। आदेश में कहा गया है कि वकीलों की नियुक्ति और पेशेवर फीस विभाग ऑफ लीगल अफेयर्स द्वारा समय-समय पर जारी संबंधित ऑफिस मेमोरेंडम के नियमों और शर्तों के अनुसार होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें