गांदरबल। कंगन के पंजिन इलाके में रविवार दोपहर को घास से भरे एक लोडर में संदिग्ध हालात में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने वाहन में लगी आग की सूचना दमकल विभाग को देने के साथ ही उस पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। आग के चलते काफी हद तक घास जलकर राख हो गई और वाहन को भी नुकसान हुआ है। संवाद