फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: उमर ने क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव सहयोग का दिया भरोसा

विज्ञापन
प्रतिनि​धिमंडल के साथ मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला। संवाद
विज्ञापन
- मुख्यमंत्री ने पर्यटन और व्यापार जगत के प्रतिनिधियों से की मुलाकात
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में आर्थिक गतिविधियों को गति देने और पर्यटन उद्योग को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को यहां नागरिक सचिवालय में ट्रैवल, टूरिज्म और व्यापार जगत के विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।
इस दौरान जम्मू-कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा देने, व्यापार को सुगम बनाने और समग्र अर्थव्यवस्था के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में प्रमुख ट्रैवल और टूरिज्म एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों का उच्च स्तरीय शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला। इस प्रतिनिधिमंडल में ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (टीएएआई) के इरशाद अहमद, स्कॉल इंटरनेशनल कश्मीर के अध्यक्ष जहूर कारी, ट्रेवल एजेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (टीएएफआई) के चेयरमैन बुरहान मिसगार और टूरिज्म ट्रेड्स एडवांस्ड एलायंस कश्मीर (टीएएसके) के अध्यक्ष वसीम गूसानी शामिल थे। इन प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को ट्रैवल और टूरिज्म सेक्टर से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मामलों और चुनौतियों से अवगत कराया।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने बातचीत के दौरान पर्यटन उद्योग से जुड़े गंभीर मुद्दों, घाटी में पर्यटकों की आमद को और मजबूत करने के उपायों, यात्रा को सुगम और आसान बनाने तथा जम्मू-कश्मीर में पर्यटन की रफ्तार को लगातार बनाए रखने के लिए जरूरी रणनीतियों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला। इसके साथ ही प्रतिनिधियों ने यहां आने वाले सैलानियों के अनुभव को और बेहतर बनाने और वैश्विक स्तर पर जम्मू-कश्मीर को एक पसंदीदा पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करने के लिए कई बहुमूल्य सुझाव भी साझा किए।
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने प्रतिनिधिमंडल की सभी बातों और सुझावों को बेहद ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने पर्यटन क्षेत्र को जम्मू-कश्मीर की अर्थव्यवस्था और रोजगार का एक मुख्य स्तंभ बताते हुए दोहराया कि उनकी सरकार इस उद्योग के विकास के लिए एक अनुकूल और सकारात्मक माहौल तैयार करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने सभी प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि उनके की ओर से उठाए गए सभी मुद्दों और चिंताओं की सहानुभूतिपूर्वक समीक्षा की जाएगी और संबंधित विभागों के साथ तालमेल बिठाकर एक निश्चित समय सीमा के भीतर उनका उचित समाधान निकाला जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद कश्मीर चैंबर ऑफ कॉमर्स के महासचिव तारिक घानी ने भी मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से शिष्टाचार मुलाकात की। इस बैठक के दौरान उन्होंने व्यापार, वाणिज्य और पर्यटन से जुड़े कई अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की और इस क्षेत्र को प्रशासनिक स्तर पर पूरा सहयोग देने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें