फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: बारामुला की उल्फत मुश्ताक बनीं राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पहुंचने वाली पहली कश्मीरी साइकिलिस्ट

विज्ञापन
उल्फत मुश्ताक। संवाद
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में युवा महिलाएं खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सामाजिक बाधाओं को लगातार तोड़ रही हैं। रोल मॉडल के रूप में उभर रही हैं। इनमें से एक हैं उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले की रफियाबाद की रहने वाली उल्फत मुश्ताक। उन्होंने कश्मीर की पहली महिला साइकिलिस्ट बनकर इतिहास रचा है। वह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली महिला हैं।
उल्फत ने कहा कि उन्होंने कई प्रतिस्पर्धी दौड़ में भाग लिया है और उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने स्थानीय सर्किट में अपनी शुरुआती सफलता को याद किया जिसमें कमान पोस्ट से बारामुला तक 75 किलोमीटर की दौड़ शामिल है। बांदीपोरा से श्रीनगर तक 79 किलोमीटर की एक और दौड़ में उनके प्रदर्शन ने उन्हें पहचान दिलाई और एलजी मनोज सिन्हा से पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

उल्फत ने कहा कि उनकी सबसे बड़ी सफलता ओडिशा में 29वीं राष्ट्रीय साइकिलिंग चैंपियनशिप में उनकी भागीदारी के साथ मिली जहां उन्हें भारत के राष्ट्रीय खेलों के लिए चुना गया। उन्होंने कहा कि मैं इस स्तर तक पहुंचने वाली कश्मीर की पहली महिला साइकिलिस्ट बनी। अपनी आगे की यात्रा जारी रखते हुए उन्होंने संबलपुर, ओडिशा में 30वीं राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लिया जिससे राष्ट्रीय स्तर पर उनकी उपस्थिति और मजबूत हुई।
वर्तमान में उल्फत हरियाणा के कुरुक्षेत्र में हैं जहां वह खेलो इंडिया अस्मिता महिला लीग में जम्मू और कश्मीर का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हर प्रतियोगिता के साथ उनका प्रदर्शन बेहतर हो रहा है। वह दिन दूर नहीं जब मैं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कश्मीर का प्रतिनिधित्व करने का अपना सपना पूरा करूंगी।
उन्होंने इस क्षेत्र के एथलीटों के सामने आने वाली चुनौतियों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हम ऐसी जगह से आते हैं जहां खेल सुविधाएं और प्रशिक्षण का माहौल सीमित है लेकिन जुनून और कड़ी मेहनत ने हमें आगे बढ़ाया है। कश्मीर के एथलीटों ने हमेशा इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व खूबसूरत रंगों के साथ करने की कोशिश की है।
उन्होंने कहा कि हम बेटियां किसी भी मामले में पीछे नहीं हैं। हम हर चुनौती का सामना करने और कश्मीर की एक पॉजिटिव इमेज पेश करने के लिए तैयार हैं। युवा लड़कियों से अपील करते हुए उल्फत ने उनसे अपने सपनों को पूरा करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि खुद पर विश्वास रखें, अपने जुनून को फॉलो करें और अपनी इच्छाओं को पूरा करने में देरी न करें। सिर्फ आप ही इसे सच कर सकती हैं।
विज्ञापन


बारामुला जिले की पांच महिला साइकिलिस्टों के ग्रुप ने किया शानदार प्रदर्शन

एक खेल अधिकारी ने कहा कि बारामुला जिले की साइकिलिस्टों के एक ग्रुप ने एक नेशनल इवेंट में शानदार प्रदर्शन किया जिससे यह साबित हो गया है कि महिला एथलीटों के पीछे रहने का दौर अब पूरी तरह खत्म हो गया है। साइकिलिस्ट उल्फत मुश्ताक, महक मुश्ताक, सोफिया हिलाल, सोबिया मंजूर और हूर-ए-ऐन लोन ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र में हुई खेलो इंडिया अस्मिता महिला लीग में बेहतरीन प्रदर्शन किया। उल्फत मुश्ताक ने 30 किमी टाइम ट्रायल में 10वीं और 60 किमी मास स्टार्ट में 11वीं पोजीशन हासिल की। महक मुश्ताक ने 30 किमी टाइम ट्रायल में 12वीं पोजीशन हासिल की और दुर्घटना के बावजूद 60 किमी मास स्टार्ट में 13वें स्थान पर रहकर जबरदस्त हिम्मत दिखाई। सोफिया हिलाल और सोबिया मंजूर ने क्रमशः 7वीं और 8वीं पोजिशन पाई। हूर-ए-ऐन लोन ने 16वें स्थान पर रहकर टीम का गौरव बढ़ाया। उन्होंने आगे कहा कि यह इवेंट जम्मू-कश्मीर की महिला साइकिलिंग टीम की खेलो इंडिया अस्मिता लीग में पहली ऐतिहासिक भागीदारी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें