रंगरेथ में आयोजित उजाला सिग्नस हॉस्पिटल का एमरकॉन कार्यक्रम। स्रोत आयोजक
- इमरजेंसी मेडिसिन के क्षेत्र में कश्मीर में पहली एमरकॉन का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। उजाला सिग्नस हेल्थकेयर ने अमनदीप हॉस्पिटल्स के साथ साझेदारी में तथा पीस एंड वेल-बीइंग फाउंडेशन और वर्ल्ड इमरजेंसी केयर एसोसिएशन के सहयोग से हाल ही में रंगरेथ में पहली इमरजेंसी मेडिसिन केयर कॉन्फ्रेंस एमरकॉन का आयोजन किया। इस आयोजन में स्थानीय, सिविल और विभिन्न संगठनों से 140 युवा चिकित्सा पेशेवरों ने भाग लिया।
जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध वक्ताओं ने महत्वपूर्ण विषयों पर अपनी विशेषज्ञता साझा की जिसमें डॉ. परवेज सोफी ने श्रीनगर में आपदाओं की तैयारी, डॉ. आबिद अमीन ने कट-ऑफ और बर्फबारी वाले क्षेत्रों में इमरजेंसी केयर तथा डॉ. खालिद की ओर से एआई इन ट्रांसफॉर्मिंग हेल्थकेयर शामिल हैं।
यह सम्मेलन युवा डॉक्टरों के लिए ज्ञान आदान-प्रदान और कौशल उन्नयन का एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ जिसमें प्रतिभागियों ने काफी उत्साह दिखाया। एमरकॉन 2025 ने कश्मीर में इस तरह का पहला बड़ा आयोजन होने का गौरव प्राप्त किया, जिसने क्षेत्र में इमरजेंसी केयर शिक्षा के लिए एक नया मानक स्थापित किया।