श्रीनगर। कुपवाड़ा जिले के हतमल्ला इलाके के पर्रे नार में वीरवार को कुएं की सफाई करते समय दम घुटने से बेहोश हुए दो युवकों की मौत हो गई।
अधिकारियों ने बताया कि यह घटना तब हुई जब दोनों सफाई के लिए कुएं में उतरे और जहरीली गैसों के कारण बेहोश हो गए। बचाव दल को तुरंत मौके पर भेजा गया लेकिन दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस और एसडीआरएफ कर्मियों की त्वरित कोशिशों के बावजूद, दोनों को बचाया नहीं जा सका। मृतकों की पहचान रियाज अहमद भट और आदिल अहमद भट के रूप में हुई है। दोनों हतमल्ला पडनाल के रहने वाले थे। पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है। संवाद