अनंतनाग। नशा तस्करी के खिलाफ अभियान को जारी रखते हुए अनंतनाग पुलिस ने दो कुख्यात नशा तस्करों को गिरफ्तार कर घाटी से बाहर की जेलों में भेजा है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान फिरोज अहमद भट निवासी अकींगम, अचबल तथा मोहम्मद अशरफ डार निवासी तुलखान, बिजबिहाड़ा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी लंबे समय से नशा तस्करी में संलिप्त थे। इनके खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत कई एफआईआर दर्ज हैं। बार-बार की कार्रवाई के बावजूद ये अवैध नशे के कारोबार में सक्रिय थे जिससे जिले के युवाओं पर गंभीर असर पड़ रहा था।
सक्षम प्राधिकारी से औपचारिक निरोध आदेश प्राप्त करने के बाद फिरोज अहमद भट को जिला जेल राजोरी तथा मोहम्मद अशरफ डार को जिला जेल पुंछ में भेज दिया गया है। संवाद