अनंतनाग। जिले के कमाद इलाके में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई जब स्थानीय लोगों ने एक सुनसान जगह पर दो सड़ी-गली लाशें देखीं। मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। स्थानीय निवासियों ने शवों को देखने के तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, दोनों शवों को अपने कब्जे में लिया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। अधिकारियों के अनुसार शवों का हालत काफी खराब हो चुकी है। इस वजह से मृतकों की पहचान तत्काल नहीं हो सकी। अधिकारियों ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम और अन्य मेडिको-लीगल औपचारिकताओं के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस ने इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर ली है। जांच शुरू कर दी गई है। संवाद