श्रीनगर। सोशल मीडिया पर महिलाओं के खिलाफ अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी करने का वीडियो वायरल होने के बाद शहीद गंज पुलिस ने दो ऑटो चालकों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आदिल अहमद शाह निवासी ड्राईगाम बडगाम और मेहराज उद्दीन रफीक निवासी ब्रेन निशात, वर्तमान निवासी नटीपोरा के रूप में हुई है। दोनों ई-रिक्शा चालक बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मामले में इस्तेमाल किए गए दो ई-रिक्शा भी जब्त कर लिए हैं। इस संबंध में शहीद गंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। संवाद