श्रीनगर। बडगाम पुलिस ने मागाम क्षेत्र में शुक्रवार को दो लोगों को नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया। अधिकारियों के अनुसार सरकारी स्कूल मागाम के पास पुलिस की गश्त टीम को देख आरोपियों ने फरार होने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने दबोच लिया। दोनों की तलाशी लेने पर इनके पास से 1 किलो 655 ग्राम चरस बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी बटपोरा कानाहमा निवासी शफी भट और अग्रीकलान मागाम निवासी उबैद फारूक के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद