गांदरबल। पुलिस ने शादीपोरा के इलाके में रविवार को नारायण बाग में जुआ खेलते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए आरोपियों की पहचान बिलाल अहमद मलिक निवासी गमवारा वाकुरा और मंजूर अहमद खान निवासी नारायण बाग के तौर पर हुई है। इस दौरान मौके से 3,370 रुपये की दांव पर लगी रकम और ताश के पत्तों का एक पैकेट बरामद किया गया। संवाद