फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: कोकरनाग में गांजा और चरस के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अनंतनाग। पुलिस ने नशे के खिलाफ जारी अभियान के तहत कोकरनाग में नशा तस्करी के दो आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से गांजा और चरस बरामद की गई है।
विज्ञापन

पुलिस स्टेशन कोकरनाग की एक टीम ने पंजगाम इलाके में नाका चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को घूमते हुए देखा। पुलिस की ओर से रुकने का इशारा किए जाने पर दोनों ने मौके से भागने की कोशिश की लेकिन सतर्क नाका पार्टी ने उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों की पहचान एजाज अहमद वानी और रौफ अहमद भट दोनों निवासी पनजगाम कोकरनाग, के रूप में हुई। तलाशी लेने पर इनके कब्जे से लगभग 584 ग्राम गांजा तथा करीब 67 ग्राम चरस बरामद हुई।
विज्ञापन

इस संबंध में पुलिस स्टेशन कोकरनाग में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत एफआईआर दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें