फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: शोपियां में दो नशा तस्कर गिरफ्तार, हेरोइन व पोस्त बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शोपियां। नशा तस्करी के खिलाफ जारी अभियान के तहत जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शोपियां में दो अलग-अलग कार्रवाइयों के दौरान नशा तस्करी दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, विश्वसनीय सूचना के आधार पर नरवू क्रॉसिंग पर विशेष नाका लगाया गया था। नाका जांच के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 2.41 ग्राम हेरोइन जैसा मादक पदार्थ बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अल्ताफ अहमद बोडा निवासी बेमनिपोरा शोपियां के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना शोपियां में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अन्य कार्रवाई में पुलिस स्टेशन शोपियां की टीम ने विशेष सूचना पर अवैध पोस्ता खेती और भंडारण के मामले में घुंधंडू क्षेत्र में छापेमारी की। तलाशी के दौरान इम्तियाज अहमद बाबा के गोशाला की दूसरी मंजिल पर पोस्ता के सूखे फल रखे हुए पाए गए। पुलिस ने मौके से 17.8 किलो पॉपी बल्ब्स बरामद कर जब्त कर लिए। इस मामले में थाना शोपियां में एफआईआर दर्ज की गई है और आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें